मंदसौर में 70 वीं राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now
मंदसौर में 70 वीं राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ


मंदसौर, 01 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मंदसौर में 70 वीं स्कूल शिक्षा विभाग राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता के भव्य आयोजन का शुभारंभ रविवार को लोट्स वैली स्कूल के खेल मैदान में हर्षाेउल्लास व उमंग के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ शारदा के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा डॉ. विजय पाटीदार, नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी गुर्जर, जिला शिक्षा अधिकारी पंकज जाट मंचासीन रहे। सभी अतिथियों का प्रतीक चिन्ह भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया गया।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता यशपाल सिंह सिसोदिया ने अपने उद्बोधन में सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं प्रदान की। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीदुर्गा डॉ विजय पाटीदार द्वारा अपने उद्बोधन में सभी छात्र-छात्राओं को खेलों का महत्व बताते हुए शुभकामनाएं दी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में महारानी लक्ष्मीबाई विद्यालय की छात्राओं द्वारा जगन्नाथ जगन्नाथ गीत पर मनमोहक प्रस्तुति दी गई। मध्य प्रदेश के 10 संभागों से आई हुई टीमों के कप्तानों का पुष्पहार पहनाकर अतिथियों द्वारा स्वागत किया गया। सभी खिलाड़ि?यों को सच्ची भावना के साथ खेल शपथ नेशनल खिलाड़ी कृति सेठिया द्वारा दिलाई गई। कार्यक्रम में मार्च पास्ट लोटस वैली स्कूल मंदसौर के तत्वाधान में अतिथियों का आगमन हुआ। म. प्र. ध्वज का आरोहण अतिथियों द्वारा किया गया। स्वागत उदबोधन एवं प्रतिवेदन जिला शिक्षा अधिकारी पंकज जाट ने प्रस्तुत किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770764 Articles

Share this story