राज्यपाल पटेल ने रामनवमी पर लोकभवन मंदिर में की पूजा-अर्चना

WhatsApp Channel Join Now
राज्यपाल पटेल ने रामनवमी पर लोकभवन मंदिर में की पूजा-अर्चना

राज्यपाल पटेल ने रामनवमी पर लोकभवन मंदिर में की पूजा-अर्चना

- कन्या-पूजन कर उपहार प्रदान किए, प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की

भोपाल, 27 मार्च (हि.स.) । मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने शुक्रवार को रामनवमी के पावन पर्व पर भोपाल स्थित लोकभवन स्थित मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने कन्या-पूजन किया और कन्याओं को उपहार भी प्रदान किए।

राज्यपाल पटेल ने श्रीराम जन्मोत्सव के अवसर पर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की है। कार्यक्रम में नियंत्रक हाउस होल्ड शिल्पी दिवाकर और लोकभवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Share this story