राज्यपाल पटेल ने स्वतंत्रता दिवस पर लोकभवन में किया ध्वजारोहण

WhatsApp Channel Join Now
राज्यपाल पटेल ने स्वतंत्रता दिवस पर लोकभवन में किया ध्वजारोहण


राज्यपाल पटेल ने स्वतंत्रता दिवस पर लोकभवन में किया ध्वजारोहण


- लोकभवन में उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

भोपाल, 15 अगस्त (हि.स.) । मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित लोकभवन में ध्वजारोहण किया। लोकभवन के स्वतंत्रता दिवस समारोह में राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी, सदस्य सचिव जनजाति प्रकोष्ठ मीनाक्षी सिंह, राज्यपाल के उप सचिव सुनील दुबे मौजूद थे।

राज्यपाल पटेल ने राष्ट्रीय उत्सव स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय समारोह में आकाश में तिरंगे गुब्बारे उड़ाकर स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया। समारोह में पुलिस बैंड ने राष्ट्र धुन बजाई गई। समारोह में ध्वजारोहण से पहले राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का गायन हुआ। सुरक्षा बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राज्यपाल पटेल ने लोकभवन सचिवालय के अधिकारियों, कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। बच्चों को मिष्ठान का वितरण किया गया।

समारोह में परिसहाय द्वय राहुल देशमुख, श्रेयस दलवी, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी अरविन्द पुरोहित, विशेष सहायक विपुल पटेल, नियंत्रक हाउस होल्ड शिल्पी दिवाकर, सुरक्षा अधिकारी रविन्द्र बघेल, जनजाति प्रकोष्ठ के सदस्य, लोकभवन के चिकित्सक गण एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Share this story