रतलामः सरकारी स्कूल का बाबू 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
रतलामः सरकारी स्कूल का बाबू 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार


उज्जैन, 09 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को एक सरकारी स्कूल के बाबू को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत वह सेवानिवृत्त कर्मचारी के दस्तावेजों को जारी करने के बदले मांग रहा था।

लोकायुक्त एसपी आनंद कुमार यादव ने बताया कि आवेदक लक्ष्मीनारायण लोट, सेवानिवृत्त उच्च माध्यमिक शिक्षक शा उ.मा. वि हाटपिपल्या ब्लॉक जावरा, जिला रतलाम, निवासी- विश्रामगृह के पीछे, जावरा, जिला रतलाम ने समक्ष में शिकायत की थी कि आरोपी अनिल वर्मा, सहायक ग्रेड-2 (बाबू) संकुल केन्द्र शा. क. उ.मा. वि कमला नेहरू जावरा जिला रतलाम, उसकी सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र व पीपीओ जारी करवाने के एवज में रिश्वत राशि 10 हजार रूपये मांग रहा है। शिकायत की पुष्टि होने पर मंगलवार को आवेदक लक्ष्मीनारायण लोट से अनावेदक अनिल वर्मा सहायक ग्रेड -2 (बाबू) को 10 हजार रूपये लेते ट्रेप किया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने रिश्वत राशि अपने हाथ में लेकर अपनी टेबल की दराज के ऊपर रखे रजिस्टर के नीचे रख लिए थे, जो उक्त रिश्वत राशि टेबल की दराज के ऊपर रखे रजिस्टर के नीचे से बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कीधारा-7 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया। टीम द्वारा आगे की कार्रवाई जारी रही है। ट्रैप दल में डीएसपी दिनेशचंद्र पटेल, निरीक्षक हीना डावर, प्र.आर. हितेश ललावत, आर. उमेश जाटव, आर. श्याम शर्मा, आर. नीरज राठौर, आर. संदीप कदम शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्‍वेल

Share this story