मंदसौरः जिला प्रशासन ने 5 करोड़ मूल्य की शासकीय भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त

WhatsApp Channel Join Now
मंदसौरः जिला प्रशासन ने 5 करोड़ मूल्य की शासकीय भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त


मंदसौर, 09 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मंदसौर में कलेक्टर अदिती गर्ग के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन ने मंगलवार को शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए तहसील गरोठ के ग्राम कुरलासी में लगभग 5 करोड़ रुपये बाजार मूल्य की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गरोठ राहुल चौहान ने बताया कि ग्राम कुरलासी में उद्योग विभाग को आवंटित शासकीय भूमि, सर्वे क्रमांक 888 एवं 889, कुल रकबा 6.16 हेक्टेयर पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। उक्त भूमि का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 5 करोड़ रुपये है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई राजस्व एवं पुलिस विभाग के संयुक्त दल द्वारा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से की गई। प्रशासन की इस कार्रवाई से शासकीय भूमि को सुरक्षित कर उसके नियोजित उपयोग का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

कार्यवाही के दौरान तहसीलदार अर्जुन भदौरिया, नायब तहसीलदार निगम, रघुनाथ मचार तथा पुलिस विभाग से थाना प्रभारी बलवीर यादव सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया

Share this story