जबलपुर में धनुष तोप के उन्नत संस्करण का सफल परीक्षण, 46 किमी तक लक्ष्य भेदने की क्षमता

WhatsApp Channel Join Now
जबलपुर में धनुष तोप के उन्नत संस्करण का सफल परीक्षण, 46 किमी तक लक्ष्य भेदने की क्षमता


जबलपुर, 01 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित गन कैरिज फैक्ट्री (जीसीएफ) में निर्मित स्वदेशी धनुष तोप के उन्नत संस्करण ने 46 किलोमीटर की दूरी तक सफल परीक्षण कर अपनी मारक क्षमता का प्रदर्शन किया है। रविवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार, 52 कैलिबर की बैरल से लैस इस उन्नत संस्करण की मारक क्षमता पुराने मॉडल की तुलना में करीब आठ किलोमीटर अधिक बताई जा रही है।

धनुष तोप के उन्नत संस्करण का सफल परीक्षण स्वदेशी रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इसके विकास और निर्माण में गन कैरिज फैक्ट्री की भूमिका ने जबलपुर को देश के प्रमुख रक्षा उत्पादन केंद्रों में स्थापित करने में योगदान दिया है।

इस उपलब्धि से स्वदेशी रक्षा तकनीक को बढ़ावा मिलने के साथ ही देश की रक्षा विनिर्माण क्षमताओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है। यह आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत रक्षा उपकरणों के स्वदेशी विकास की दिशा में भी अहम कदम है।

हालांकि, सफल परीक्षण के बाद उन्नत संस्करण के नियमित उत्पादन और सेना में व्यापक तैनाती से पहले तकनीकी मूल्यांकन तथा आवश्यक स्वीकृतियों की प्रक्रिया पूरी होना बाकी है।

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770764 Articles

Share this story