राजगढ़ः ‘गौ सम्मान आवाहन अभियान’ का राष्ट्रव्यापी आयोजन 27 अप्रैल को, तहसीलों में सौंपे जाएंगे ज्ञापन

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ः ‘गौ सम्मान आवाहन अभियान’ का राष्ट्रव्यापी आयोजन 27 अप्रैल को, तहसीलों में सौंपे जाएंगे ज्ञापन


राजगढ़ः ‘गौ सम्मान आवाहन अभियान’ का राष्ट्रव्यापी आयोजन 27 अप्रैल को, तहसीलों में सौंपे जाएंगे ज्ञापन


राजगढ़, 24 अप्रैल(हि.स.)। देशभर में गौ संरक्षण और सम्मान को लेकर 27 अप्रैल को एक बड़े राष्ट्रव्यापी अभियान का आयोजन किया जा रहा है। ‘गौ सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत भारत की 5000 से अधिक तहसीलों में एक साथ कार्यक्रम आयोजित होंगे, जहां संतों, गौ-भक्तों और सामाजिक संगठनों द्वारा शासन-प्रशासन को ज्ञापन सौंपे जाएंगे।

संत समाज की ओर से शुक्रवार को बताया गया कि अभियान से जुड़े संतों के मार्गदर्शन में चल रहे इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा दिलाना और देशभर में गौ-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध के लिए सख्त केंद्रीय कानून बनाए जाने की मांग को प्रमुखता से उठाना है। इसके साथ ही गौवंश की सुरक्षा, सेवा और संरक्षण के लिए प्रभावी कदम उठाने की भी अपील की जाएगी। स्थानीय स्तर पर भी इस आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। ब्यावरा नगर में 27 अप्रैल को सुबह 10 बजे श्री वैष्णों देवी मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समाजसेवी एकत्रित होंगे। यहां से शांतिपूर्ण भजन-कीर्तन करते हुए रैली निकाली जाएगी और राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन स्थानीय एसडीएम या तहसीलदार को सौंपा जाएगा।

अभियान से जुड़े संतों का कहना है कि गाय भारतीय संस्कृति, कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार रही है। उनका मानना है कि गौवंश की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना समाज और सरकार दोनों की जिम्मेदारी है। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात शासन तक पहुंचाएं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Share this story