उज्जैन में रविवार को भी खुली रहेंगी गैस एजेंसियां..... रोजाना की तरह होगा बुकिंग और रिफिल का कार्य

WhatsApp Channel Join Now
उज्जैन में रविवार को भी खुली रहेंगी गैस एजेंसियां..... रोजाना की तरह होगा बुकिंग और रिफिल का कार्य


उज्जैन में रविवार को भी खुली रहेंगी गैस एजेंसियां..... रोजाना की तरह होगा बुकिंग और रिफिल का कार्य


उज्जैन, 14 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के निर्देश पर रविवार को भी सभी गैस एजेंसियों के कार्यालय खुले रहेंगे। गैस बुकिंग और रिफिल का कार्य सामान्य दिनों की तरह किया जाएगा।

हालांकि एजेंसियों पर आए उपभोक्ताओं से चर्चा करने पर यह साफ हो रहा है कि एजेंसियों द्वारा टंकी वितरण की व्यवस्था गड़बड़ा गई है। ऐसा होने से उपभोक्ताओं में शंका के साथ आक्रोश उपज रहा है। बताया गया कि जिला प्रशासन द्वारा सभी सेल्स ऑफिसरों को निर्देश दिए गए हैं कि रविवार को कोई भी गैस एजेंसी चालू रहे। एजेंसी संचालकों और उनकी टीमों को पूर्ण क्षमता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए आवश्यक मानव संसाधन, वाहनों और अन्य व्यवस्थाओं की योजना तैयार करने को कहा गया है।

कलेक्टर ने शनिवार को बताया कि रविवार को भी गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी आपात स्थिति में सामान्य दिनों की तरह जारी रहेगी, ताकि सोमवार को अत्यधिक बैकलॉग की स्थिति न बने और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही गैस प्लांट भी रविवार को क्रियाशील रहेंगे। इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए जा रहे हैं, जिससे गैस की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती रहे।

महापौर ने उपभोक्ताओं से की चर्चामहापौर मुकेश टटवाल ने शनिवार को मक्सी रोड स्थित संजोग गैस एजेंसी पहुंचकर एजेंसी प्रबंधन से चर्चा की। उन्होने मौके पर उपस्थित उपभोक्तओं से चर्चा की और उन्हे बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है उपभोक्ताओं को घबराने की आवश्यकता नहीं है। जो समय अवधि टंकी मिलने की है,उसी में गैस की टंकी प्राप्त होगी। अनावश्यक रूप से परेशान न हों, किसी अफवाह पर ध्यान न दें। महापौर ने उपभोक्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार निरंतर मॉनिटरिंग कर रही है।

यहां ध्यान दे प्रशासनशहर में गैस टंकियों के नम्बर लगाने के बाद विसंगति यह आ रही है कि पूर्व में जब दाम नहीं बढ़े थे और पूर्व में जब 25 दिन की रिफलिंग के आदेश जारी नहीं हुए थे,उस समय के उपभोक्ताओं के नम्बर लगे हुए हैं। बावजूद इसके वे भटक रहे हैँ। हालात यह है कि मौके पर उपभोक्ता टंकी स्वयं गोदाम से ले जाने के लिए बगैर राशि कम करवाए,पूरी राशि देकर बिल कटवा रहे हैं ओर गोदाम से टंकी उठा रहे हैं। व्यवस्था मे ंपारदर्शिता के अभाव के कारण आनेवाले दिनों में उपभोक्ताओं का आक्रोश फूट सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्‍वेल

Share this story