अनूपपुर: 5वीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में चौथा स्थान, 8वीं में 6 से फिसलकर पहुंचे 11 स्थान पर

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: 5वीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में चौथा स्थान, 8वीं में 6 से फिसलकर पहुंचे 11 स्थान पर


अनूपपुर, 25 मार्च (हि.स.)। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले का मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को कक्षा 5वीं और 8वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए। इनमें अनूपपुर जिले ने प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है।

माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा जारी परिणामों के अनुसार कक्षा 5वीं में जिले के 11110 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें से 11052 छात्र-छात्राएं सफल हुए, जिससे कक्षा 5वीं का कुल परीक्षा परिणाम 99.14 प्रतिशत रहा। इसी तरह कक्षा 8वीं में कुल 9991 परीक्षार्थियों में से 9684 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। कक्षा 8वीं का कुल परीक्षा परिणाम 96.93 प्रतिशत दर्ज किया गया है। इस उपलब्धि पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। जिला शिक्षा समन्वयक आशुतोष कुशवाहा ने बताया कि यह विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

इस मामले में कलेक्टर अनूपपुर हर्षल पंचोली ने परीक्षा परिणाम और उसकी तैयारी को लेकर कई माह पूर्व से शिक्षा विभाग की बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए थे। यहां तक कि वे स्वयं कक्षा में पहुंचकर बच्चों से तैयारी संबंधित जानकारी लेते हुए उनसे सवाल जवाब भी पूछताछ किए। हालांकि यह परिणाम अनूपपुर जिले के लिए खुशी का पल है। लेकिन यहां आए परीक्षा परिणाम ने वर्ष 2025 में आए परिणामों में कम है। 2025 में जहां पांचवी की कक्षा के परिणाम एक पायदान नीचे फैसलकर तीसरे स्थान से चौथे पर पहुंचा है। वही कक्षा आठवीं के परिणाम भी प्रदेश स्तर के आए परिणामों में 6 से 11 वीं पहुंचा दिया है। जानकारी के अनुसार जिले में वर्ष 2025 में 5वीं का 98.61 एवं 8वीं में 96.77 प्रतिशत परीक्षा रहा था, जो प्रदेश में 5वीं का तीसरा व कक्षा 8 का छठा स्थान रहा था।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Share this story