सम्राट विक्रमादित्य विवि में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास का स्थापना दिवस मनाया

WhatsApp Channel Join Now
सम्राट विक्रमादित्य विवि में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास का स्थापना दिवस मनाया


उज्जैन, 03 जुलाई (हि.स.)। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद अभी भी देश की अधिकतम समस्याओं को दूर करने के लिए शिक्षा व्यवस्था को बदलना बहुत आवश्यक है। देश के विकास के लिए शिक्षा में परिवर्तन हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। शिक्षा में व्याप्त विकृतियों को दूर करने के लिए 2 जुलाई,2004 को शिक्षा बचाओ आंदोलन प्रारंभ किया गया था। यह केवल छोटी गलतियों के सुधार तक सीमित नहीं था, बल्कि देश की भाषा, धर्म, संस्कृति और महापुरुषों को अपमानित करने के षड्यंत्र को रोकने का एक सफल प्रयास था। इन्हीं सार्थक प्रयासों के परिणामस्वरूप विभिन्न न्यायालयों के 12 निर्णय न्यास के पक्ष में आए।

यह बात शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली के राष्ट्रीय प्रचार-प्रसार प्रमुख अथर्व शर्मा ने कही। वे शुक्रवार को सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में आयोजित न्यास के स्थापना दिवस समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रहे थे। विश्वविद्यालय परिसर में इस दिन को शिक्षा दिवस के रूप में मनाया गया। शर्मा ने कहा कि देश की शिक्षा को संस्कृति, प्रकृति और प्रगति के अनुरूप बनाने के लिए 24 मई,2007 को शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास का गठन किया गया। न्यास वर्तमान में 11 विषयों, तीन आयामों और तीन कार्य विभागों के माध्यम से निरंतर कार्य कर रहा है।

समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलसचिव अनिल शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उज्जैन विभाग कार्यवाह मनीष गोयल और कार्यपरिषद सदस्य वरुण गुप्ता थे। अतिथि परिचय न्यास के मालवा प्रांत सह संयोजक डॉ. नीरज सारवान ने दिया।

कार्यक्रम में हरीश व्यास,वंदना गुप्ता,डीडी वेदिया,उमेश कुमार सिंह,प्रीति जोशी,आरएम शुक्ल,सत्यनारायण शर्मा,गीता नायक,प्रेमलता चुटैल,डॉ.गणपत अहिरवार, डॉ.जीवन सिंह सोलंकी, डॉ शेखर मैदमवार, डॉ.प्रदीप लाखरे, डॉ. प्रीति पांडे, डॉ.अंजना सिंह गौर, डॉ.हेमंत लोदवाल, डॉ.सवैश्रर शर्मा, डॉ.महेंद्र पंड्या, डॉ.शिवि भसीन, डॉ.गोपाल शुक्ल, महेंद्र उपाध्याय, डॉ.चिंतामणि राठौर, डॉ.अमृता शुक्ल, डॉ.नेहा सिंह, रवि भिलाला और लवेन्द्र सिंह चौहान उपस्थित थे। संचालन महानगर अध्यक्ष अविनाश राठौर ने किया। आभार महानगर संयोजक डॉ.अजय शर्मा ने माना।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्‍वेल

Share this story