मुख्यमंत्री डॉ. यादव और उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
भोपाल, 26 दिसम्बर (हि.स.) । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राष्ट्र के विकास और जनसेवा के लिए श्रद्धेय शंकर दयाल शर्मा जी के प्रयास अविस्मरणीय रहेंगे।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शर्मा की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि दी है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि डॉ. शर्मा का संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनकल्याण को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के विकास और जनसेवा के लिए उनके द्वारा किए गए प्रयास सदैव अविस्मरणीय रहेंगे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. शर्मा का योगदान देश की राजनीतिक और संवैधानिक परंपराओं को सुदृढ़ करने में अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। उनका आदर्श जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

