मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की


- विधानसभा के सेंट्रल हॉल में हुआ कार्यक्रम

भोपाल, 20 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साेमवार काे मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर विधानसभा के सेंट्रल हॉल पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। पूर्व मंत्री तथा स्व. बृजमोहन मिश्रा की सुपुत्री अर्चना चिटनीस इस अवसर पर उपस्थित थीं।

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि निमाड़ अंचल के सक्रिय और लोकप्रिय जननेता रहे बृजमोहन मिश्रा तीन बार विधानसभा सदस्य रहे। उन्होंने मार्च 1990 से दिसम्बर 1993 तक विधानसभा अध्यक्ष का दायित्व संभाला। उनका यह कार्यकाल प्रेरणास्पद और अनुकरणीय रहा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. मिश्रा की विद्यार्थी परिषद में सक्रियता का भी स्मरण किया।

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Share this story