ग्वालियरः दालबाजार में तीन पिसाई केंद्रों पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, 1.75 लाख का माल जब्त

WhatsApp Channel Join Now
ग्वालियरः दालबाजार में तीन पिसाई केंद्रों पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, 1.75 लाख का माल जब्त


ग्वालियरः दालबाजार में तीन पिसाई केंद्रों पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, 1.75 लाख का माल जब्त


ग्वालियर, 02 दिसम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मंगलवार को दाल बाजार में स्थित तीन मसाला पिसाई केंद्रों की संभागीय उडृनदस्ते ने जांच की। जांच के दौरान मिलावट पाए जाने पर टीम ने लगभग एक लाख 75 हजार रुपये के मसाले जब्त कर उन्हें जांच के लिए भेज दिया है। टीम को एक पिसाई केंद्र पर खाद्य पदार्थों में मिलावट पाई गई, जबकि दूसरी पिसाई केंद्र पर टीम को मसालों में भी कैमिकल का उपयोग पाया गया।

जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, संभागीय उडनदस्ते ने मनीष गोयल के बालाजी पिसाई केंद्र मंडी कमेटी वाली गली दालबाजार में टीम ने जांच की। जांच में हल्दी धनिया पाउडर के नमूने लिए गए। इसके बाद टीम ने दयाराम साहू, के जय बालाजी पिसाई केंद्र जगदीष मंदिर वाली गली दाल बाजार में जांच की। यहां पर टीम को हल्दी में चावल का चूरा मिलाया जाता मिल। टीम ने यहां से मिर्ची पाउडरख् हल्दी पाउडर के नमूने लिए। मौके से टीम ने 125 किलो हल्दी एवं 125 किलो मिर्ची पाउडर जब्त किए। जब्त माल की अनुमानित लागत 50 हजार रुपये बताई गई है।

इसी प्रकार टीम ने संतोस गुप्ता ओककार पिसाई केंद्र माणिक साहिब का बाडा दालबाजार के यहां जांच की। जांच के दौरान टीम को वहां पर हरा, लाल, पीला, रंग मिला। मौके से हल्दी, धनिया और मिर्ची पाउडर के नमूने लिए गए। साथ ही रंगों के भी नमूने लिए गए। टीम ने वहां से 500 किलो मिर्ची 60 किलो धनिया, 200 किलो बेसन, 70 किलो हल्दी जब्त की। जब्त माल की कीमत लगभग 1 लाख 25 हजार रुपये बताई गई है। जांच करने वाली टीम में अवनीष गुप्ता दल प्रभारी, गिरीश राजौरिया, सतीष शर्मा, बजेश शिरोमणी खाद सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे।

घरेलु गैस सिलेण्डर से रिफिलिंग करने पर प्रकरण दर्ज, 5 सिलेण्डर जब्तघरेलु गैस सिलेण्डरों का दुपयोग रोकने के लिए कलेक्टर रूचिका चौहान ने निर्देश दिए हैं। इन निर्देश के पालन में जिला अपूर्ति नियंत्रक द्वारा सूचना मिलने पर चंद्रवदनी नाका ओफो की बगिया में एक टेंट हाउस संचालक के यहां जाँच की गई। जाँच के दौरान उन्हें पांच घरेलु सिलेण्डरों से रिफलर के माध्यम से गैस को खाली सिलेंडर में भरा जा रहा था। टीम ने पांच घरेलु सिलेण्डर एक रिफलर जब्त कर टेंट हाउस संचालक के खिलाफ वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

जिला प्रशासन की टीम को सूचना मिली थी कि नाका चंद्रवदनी स्थित ओफो की बगिया में वंष टेंट हाउस के संचालक द्वारा घरेलु गैस सिलेण्डरों से गैस की रिफिलिंग कर खाली सिलेण्डरों में भरी जा रही है। इन सिलेण्डरों को वह मंहगे दामों में बेचते हैं। सूचना मिलने पर प्रभारी जिला आपूर्ति नियंत्रक अरविंद भदौरिया, सहायक आपूर्ति अधिकारी सौरभ जैन और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सारिका कुशवाह एवं कुलदीप राजावत ने मौके पर पहुंचकर जाँच की गई। यहाँ उन्हें पांच घरेलु सिलेण्डरों से गैस को सिफलर की सहायता खाली सिलेण्डरों में भरा जा रहा था। टीम ने वंष टेंट हाउस के संचालक पर प्रकरण कायम कर लिया है। जब्त सिलेण्डरों को पीतांबरा गैस एजेंसी की सुपुर्दगी में दिया गया है। प्रकरण दर्ज कर आगामी कार्रवाई के लिए कलेक्टर के समक्ष प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story