जबलपुरः खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने की जांच. बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल

WhatsApp Channel Join Now
जबलपुरः खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने की जांच. बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल


जबलपुर, 15 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जबलपुर में मिलावटी और दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय को सख्ती से रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारीरियों द्वारा चलाया जा रहा होटल, रेस्टोरेंट, खाद्य सामग्री विक्रय प्रतिष्ठानों की जांच हेतु विशेष अभियान आज मंगलवार को भी जारी रहा।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता ने बताया कि अभियान के तहत मंगलवार को राइट टाउन स्थित सागर रत्ना के किचन एवं स्टोर का निरीक्षण किया गया, जहां एक दिन पुरानी बासी दाल मखनी एवं उबले चने विक्रय के लिए फ्रिज में संग्रहित पाई गई। मौके पर संग्रहित पनीर एवं बासी खाद्य सामग्री के सैंपल लिए गए तथा किचन में साफ सफाई नहीं पाये जाने पर धारा 32 के अंतर्गत नोटिस जारी किया जा रहा है।

इसी प्रकार असांजो रेस्टोरेंट राइट टाउन का भी निरीक्षण किया गया। यहां पर वाशिंग एरिया में गंदगी पाई गई। किचन में संग्रहित पनीर एवं सनफ्लावर तेल के सैंपल जांच हेतु लिए गए। सभी सैंपल राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे जा रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

Share this story