आगरमालवाः हादसे के बाद अब मां बगलामुखी मंदिर में रात 8 बजे बाद नही होंगे हवन

WhatsApp Channel Join Now
आगरमालवाः हादसे के बाद अब मां बगलामुखी मंदिर में रात 8 बजे बाद नही होंगे हवन


आगरमालवा, 20 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के आगरमालवा जिले के नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध पीताम्बरा सर्व सिद्ध पीठ मां बगलामुखी मंदिर के समीप शुक्रवार रात हुए हादसे में आठ लोगों की मौत की घटना के बाद रविवारको मंदिर प्रबंध समिति के सचिव व नलखेड़ा तहसीलदार ने माँ बगलामुखी मंदिर प्रबंध समिति द्वारा आदेशितएक आदेश जारी कर रात आठ बजे के बाद किसी भी प्रकार के हवन, यज्ञ, अनुष्ठान पर प्रतिबंध लगा दिया है।

गौरतलब है कि हादसे के बाद प्रशासन द्वारा जारी किये गये आदेशानुसार दर्शनार्थियों एवं श्रृद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं मंदिर की धार्मिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सभी संबंधित पंडितगण, यज्ञशाला संचालक एवं श्रृद्धालुओं से जारी की गई समय सीमा का अनिवार्य रूप से पालन करने तथा निर्धारित समय के पश्चात हवन अथवा अन्य धार्मिक अनुष्ठान करते पाये जाने पर संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / रितेश शर्मा

Share this story