उज्जैन: सगे भाई ने वृद्धा के साथ की थी की लूट, आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
उज्जैन: सगे भाई ने वृद्धा के साथ की थी की लूट, आरोपी गिरफ्तार


उज्जैन, 3 दिसंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में अंकपात मार्ग निवासी वृद्धा के साथ 50 हजार रुपये की लूट के आरोप में पुलिस ने पीडि़त वृद्धा के सगे भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार साढ़े 3 लाख रुपये रखने के बाद भाई के मन में लालच आ गया और उसने एकांत देखकर बहन के साथ मारपीट की और 50 हजार रुपये छीन लिए। पुलिस ने सगे भाई के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने अनुसार, सोमवार को अपने भाई देवीलाल के साथ रहने वाली संपत्त बाई पति भेरूलाल निवासी हीरा मिल ने शिकायत की थी कि उसके साथ हीरा मिल की चाल के पास अज्ञात बदमाश ने मारपीट की और 50 हजार रुपये लूट लिए हैं। पुलिस ने वृद्धा को घायल अवस्था में उपचार के लिए चरक अस्पताल में भर्ती करवाया था। वहीं शंका के आधार पर देवीलाल को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबुल कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से लूट के 50 हजार रु. और वृद्धा द्वारा दिए गए साढ़े 3 लाख रु. भी जब्त कर लिए। पुलिस के अनुसार संपत्तबाई अंकपात मार्ग स्थित उत्तरामुखी हनुमान मंदिर के पीछे रहती है। मकान टूट जाने के कारण वह देवीलाल के साथ मंगलनगर स्थित घर पर रहती थी। उसने अपने बैंक खाते से 4 लाख रु. निकालकर, साढ़े 3 लाख रु. अपने भाई को मकान निर्माण के लिए दिए थे। शेष 50 हजार रु. भाई ने लूट लिए।

यह कहानी आई सामने.....

देवासगेट थाना प्रभारी अनिला पारासर ने बताया कि संपत्तबाई के साथ लूट करने के बाद उसका भाई देवीलाल अपने घर भाग गया था। आंखें कमजोर और अंधेरा होने के कारण संपत्तबाई भाई को पहचान नहीं पाई और वह 50 हजार रु. लूट कर भाग निकला। संपत्तबाई ने जब पुलिस को घटना की जानकारी दी तो अधिकारियों ने भाई को फोन लगाकर सूचना दी। लेकिन देर रात तक भाई अस्पताल नहीं पहुंचा। वह लगातार झूठ बोलता रहा। यहीं कारण है कि पुलिस को उस पर शक हो गया और उसे हिरासत में लिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्‍वेल

Share this story