भोपाल: वायु गुणवत्ता सुधारने शहर में फागर मशीनों से हाे रहा पानी का छिड़काव

WhatsApp Channel Join Now
भोपाल: वायु गुणवत्ता सुधारने शहर में फागर मशीनों से हाे रहा पानी का छिड़काव


भोपाल, 25 फरवरी (हि.स.)। भोपाल शहर में वायु गुणवत्ता सुधार एवं हवा में धूल के कणों को जमीन पर लाने के के लिए भोपाल नगर निगम द्वारा फागर मशीनों एवं ट्रेक्टर माउंट स्प्रे मशीन के माध्यम से पानी का छिड़काव किया जा रहा है। लगातार छिड़काव के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक में कमी भी परिलक्षित हो रही है।

निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर शहर की वायु गुणवत्ता को बेहतर बनाये रखने और हवा में सम्मिलित धूल के कणों को जमीन पर लाने के दृष्टिगत निगम द्वारा शहर में 03 वार स्प्रीलिंकर्स और 04 टेªक्टर माउंट फागर मशीनों से लगातार सड़कों पर काफी ऊंचाई तक एवं सड़कों के किनारे पेड़ों आदि पर प्रातःकाल एवं सांयकाल पानी का छिड़काव किया जा रहा है।

निगम द्वारा लिंक रोड नं. 01 व 02, टी.टी.नगर, न्यू मार्केट, रोशनपुरा, कोहेफिजा, लालघाटी, बैरागढ़, हमीदिया रोड, चार इमली, हबीबगंज, अरेरा कालोनी सहित शहर के अन्य क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता में सुधार हेतु लगातार पानी का छिड़काव किया जा रहा है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजू विश्वकर्मा

Share this story