फौजी की पांच दिन पुरानी लाश पुलिस ने बरामद की, पड़ौसी ने लगाया था फोन

WhatsApp Channel Join Now

उज्जैन,11जून(हि. स.)। महाशक्ति नगर में रहने वाले सेना से रिटायर्ड 75 वर्षीय फौजी की पांच दिन पुरानी लाश पुलिस ने घर में रखे पलंग से बरामद कर पीएम के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया। नानाखेड़ा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। अशोक पिता अनिल दुबे 75 वर्ष निवासी महाशक्ति नगर सेना की आर्टिलरी में पदस्थ थे।

रिटायरमेंट के बाद उनकी पत्नी की मृत्यु हो चुकी थी। वह अकेले ही घर में रहते थे। उनके कोई बच्चे नहीं थे। पड़ोस में रहने वाले राजेन्द्र तिवारी को अशोक दुबे के घर से बदबू आई तो उन्होंने अशोक की बहन मंजुला दुबे को फोन पर इसकी सूचना दी। उन्हीं के माध्यम से छोटे भाई राजा दुबे निवासी भोपाल सहित अन्य रिश्तेदारों में सूचना होने के बाद सभी लोग महाशक्ति नगर पहुंचे व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पीएम के लिये अस्पताल पहुंचाया।

अशोक दुबे के परिजनों ने बताया कि रिटायरमेंट के बाद से ही वह घर में अकेले रहते थे। रिश्तेदारों से फोन पर बातचीत कर लेते थे, लेकिन लंबे समय से उन्होंने किसी रिश्तेदार से बात नहीं की थी। उनकी लाश कमरे के पलंग पर पड़ी मिली है।

हिंदुस्थान समाचार/ललित

/मयंक

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story