मंदसौरः आचार्य श्री अशोक सागर सूरीश्वरजी म. सा. सहित 5 आचार्यों का नगर में हुआ आगमन

WhatsApp Channel Join Now
मंदसौरः आचार्य श्री अशोक सागर सूरीश्वरजी म. सा. सहित 5 आचार्यों का नगर में हुआ आगमन


मंदसौर, 15 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मंदसौर में चन्द्रपुरा मेन रोड स्थित श्री आर्यरक्षित सूरि जैन तीर्थ में वर्ष 2026 का चातुर्मास तीर्थ के प्रेरक आचार्य अशोक सागरजी म. सा. व 4 अन्य जैन आचार्यों का होने जा रहा है। बुधवार को आचार्य अशोक सागर सूरिश्वरजी म. सा. के साथ जैन आचार्य सागरचन्द्र सागर सूरीश्वरजी म. सा., आचार्य सौम्यचन्द्र सागर सूरीश्वरजी म. सा., आचार्य विवेकचन्द्र सागर सूरीश्वरजी म. सा., आचार्य तीर्थचन्द्र सागरजी सूरीश्वरजी म. सा., प्रवर्तक पद्मयश सागरजी म. सा., प्रवर्तक धैर्यचन्द्र सागरजी, गणिवर्य मोक्षचन्द्रसागरजी, मुनि वैराग्यचन्द्रसागरजी, धन्यचन्द्रसागरजी म. सा. व साध्वी शीलरेखा श्रीजी म. सा. आदि ठाणा 7 का नगर आगमन हुआ।

आचार्य श्री का वषार्वास (चातुर्मास) हेतु भव्य प्रवेश चल समारोह दिनांक 19 जुलाई रविवार को निकलेगा। चातुर्मास मंगल प्रवेश के पूर्व बुधवार को आचार्य श्री के नगर आगमन पर श्री आर्यरक्षित जैन तीर्थ ट्रस्ट मण्डल, जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ एवं नगर के गणमान्य नागरिकों के द्वारा अगवानी की गयी। चतुर्विद संघ (साधु-साध्वी-श्रावक-श्राविका) की गरिमामय उपस्थिति में संतों का नगर प्रवेश हुआ। आचार्य श्री के नगर आगमन पर जिला जेल परिसर के सामने आरआरबी चौराहा पर जैन समाजजनों ने उपस्थित होकर उनकी अगवानी की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद बैण्ड बाजे के साथ सादगीपूर्ण रूप से चल समारोह निकाला गया जो महू-नीमच रोड, नाहटा चौराहा, रेल्वे स्टेशन रोड, आरस नेत्र चिकित्सालय रोड होते हुए चल समारोह अनिल संघवी के निवास स्थान प्रेम कॉलोनी पहुँचा यहाँ चन्द्रकुमार संघवी परिवार के अनिल संघवी, अरविन्द संघवी, अजय संघवी ने गहुली कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा यहां संघवी परिवार के द्वारा नवकारसी का भी आयोजन किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया

Share this story