जबलपुर : घंटाघर में आधी रात दो दुकानों में भीषण आग, 12 लाख के नुकसान का अनुमान

WhatsApp Channel Join Now
जबलपुर : घंटाघर में आधी रात दो दुकानों में भीषण आग, 12 लाख के नुकसान का अनुमान


जबलपुर, 02 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में ओमती थाना क्षेत्र के घंटाघर स्थित रसोई बार के सामने गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात दो दुकानों में अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में एमटी डेयरी, ब्रांड जंक्शन शॉप और उससे लगी एमटी डेयरी की दुकान आ गईं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकानों में रखा सामान जलकर खाक हो गया।

आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझाए जाने से आसपास की अन्य दुकानों तक लपटें फैलने से रोक ली गईं।

अचानक हुए अग्निकांड से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। सूचना पर पहुंची ओमती थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक आकलन के मुताबिक आग से दुकानों में करीब 12 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

Share this story