जबलपुर : अंधेरदेव मार्केट की दुकान में भड़की आग चौथी मंजिल जलकर खाक, लाखों का नुकसान

WhatsApp Channel Join Now
जबलपुर : अंधेरदेव मार्केट की दुकान में भड़की आग चौथी मंजिल जलकर खाक, लाखों का नुकसान


जबलपुर : अंधेरदेव मार्केट की दुकान में भड़की आग चौथी मंजिल जलकर खाक, लाखों का नुकसान


जबलपुर, 09 नवंबर (हि.स.)। जबलपुर के सबसे व्यस्त व्यापारिक इलाके में रात तीन बजे बड़ा हादसा हो गया, जहां शहर के तुलाराम चौक के पास अंधेरदेव मेन मार्केट में एक दुकान में भीषण आग लग गई। घटना अंधेरदेव मेन रोड पर स्थित 'विनोद जरी गोटा वाला' दुकान की है, जो शुभम मगोड़ा के ठीक बाजू में स्थित है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान की चौथी मंजिल पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

स्थानीय निवासी हिना परसवानी के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे इलाके में जान-माल के खतरे को लेकर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत एक्शन में आई।

फायर ब्रिगेड के चालक अजीत सोंधिया ने बताया कि सूचना मिलते ही सबसे पहले एक दमकल गाड़ी रवाना की गई। लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एक और दमकल गाड़ी और बाद में पानी के तीन टैंकर भी बुलाने पड़े। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 4:15 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।

दुकान के संचालक विनोद कुमार ने बताया कि उन्हें पुलिस के जरिए आग की जानकारी मिली थी। इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है, जिसका सटीक आकलन जांच के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल, आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है, पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774330 Articles

Share this story