जबलपुरः सराफा बाजार में लगी आग, फायर अमले ने किया काबू

WhatsApp Channel Join Now
जबलपुरः सराफा बाजार में लगी आग, फायर अमले ने किया काबू


जबलपुर, 29 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर के सराफा बाजार इलाके में रविवार शाम अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग मामा जी तार पट्टावालों की दुकान के पास लगी, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

आग लगते ही आसपास के दुकानदारों और लोगों में दहशत फैल गई और तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

सघन बाजार होने के कारण आसपास सटी दुकानों को अलर्ट कर दिया गया था। सराफा व्यवसायी इस दौरान दहशत में रहे। यदि आग आसपास फैलती तो विकराल स्वरूप ले सकती थी। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि की खबर सामने नहीं आई है। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

Share this story