सागर: नरवाई जलाने वाले किसानों पर एफआईआर, कलेक्टर ने दी सख्त चेतावनी

WhatsApp Channel Join Now
सागर: नरवाई जलाने वाले किसानों पर एफआईआर, कलेक्टर ने दी सख्त चेतावनी


सागर, 05 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के सागर जिले में गेहूं की कटाई के बाद खेतों में बचे अवशेष (नरवाई) को जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। कलेक्टर संदीप जीआर के सख्त निर्देशों के बाद अब मैदानी स्तर पर प्रभावी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

4-5 अप्रैल 2026 को ताजा मामला खुरई तहसील के ग्राम टीहर का है, जहाँ नरवाई जलाने की पुष्टि होने के बाद तीन किसानों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज किया गया है। प्रशासनिक टीम की जांच और प्रतिवेदन के आधार पर थाना खुरई में बृजेन्द्र सिंह लोधी, निहाल सिंह लोधी और दीपेश सिंह लोधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

कलेक्टर संदीप जीआर ने जिले के किसानों से मार्मिक अपील करते हुए इसके दुष्प्रभावों के बारे में सचेत किया है। उन्होंने बताया कि नरवाई जलाने से केवल धुआं ही नहीं फैलता, बल्कि इसके गंभीर परिणाम होते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनीष कुमार चौबे

Share this story