झाबुआ: रेलवे समपार पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पिता पुत्र की मौत

WhatsApp Channel Join Now
झाबुआ: रेलवे समपार पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पिता पुत्र की मौत


झाबुआ: रेलवे समपार पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पिता पुत्र की मौत


झाबुआ, 11 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिला अंतर्गत मेघनगर एवं थांदला के बीच आने वाले सजेली रेलवे समपार पर मंगलवार को हुए सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई।

सड़क हादसा तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्राले द्वारा विपरीत दिशा से आ रही बाइक को अपनी चपेट में लेने से हुआ। दुर्घटना के बारे में जानकारी मिलते ही दुर्घटना स्थल पर मृतकों के परिजन सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग इकट्ठा हो गए, और रेलवे समपार पर वाहनों को आवाजाही कुछ समय के लिए बाधित हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा और आरंभिक कार्यवाही कै बाद बाधित हुए आवागमन को फिर से शुरू करा दिया गया।

थाना प्रभारी मेघनगर, दिनेश शर्मा ने कहा कि मर्ग कायम कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी के अनुसार दुर्घटना में मृतकों की पहचान भानजी पुत्र रामा भूरिया और बहादुर पुत्र भानजी भूरिया निवासी ग्राम तलावली, जनपद क्षेत्र थांदला के रूप में हुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. उमेश चंद्र शर्मा

Share this story