झाबुआ: किसानों की समृद्धि एवं ग्रामीणों को जल उपलब्ध कराना प्रशासनिक प्राथमिकता — कलेक्टर डॉ. भरसट

WhatsApp Channel Join Now
झाबुआ: किसानों की समृद्धि एवं ग्रामीणों को जल उपलब्ध कराना प्रशासनिक प्राथमिकता — कलेक्टर डॉ. भरसट


झाबुआ , 21 नवंबर (हि.स.)। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त पेयजल एवं किसानों को सिंचाई के लिए स्थायी जल सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है, और इसे ध्यान में रखते हुए नर्मदा जल से वंचित ग्रामों को लाभान्वित करने के लिए शासन स्तर पर पहल की गई है। यह बात जिला कलेक्टर डॉ योगेश तुकाराम भरसट ने किसानों से मुखातिब होते हुए शनिवार को कही।

कलेक्टर डॉ भरसट मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के दौरान ग्राम खवासा के ग्रामीणों द्वारा पेयजल एवं सिंचाई के लिए नर्मदा जल उपलब्ध कराने एवं खवासा क्षेत्र को पूर्व में माही परियोजना तथा वर्तमान नर्मदा–झाबुआ–सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना से वंचित होने की बात कही जाने पर जिला कलेक्टर डॉ भरसट ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि खवासा सहित जिले में पेयजल एवं सिंचाई सुविधाओं के विस्तार तथा ग्रामीणों की जल संबंधी समस्याओं के स्थायी समाधान की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है।

कलेक्टर ने कहा कि उन्होंने विकासखण्ड राणापुर के साथ झाबुआ, मेघनगर एवं थांदला विकासखण्डों के अंतर्गत नर्मदा–झाबुआ–सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना से वंचित सभी ग्रामों को पेयजल एवं सिंचाई के लिए नर्मदा जल उपलब्ध कराने और नर्मदा जल से वंचित क्षेत्रों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से प्रमुख सचिव, नर्मदा घाटी विकास विभाग, मध्यप्रदेश शासन को पत्र प्रेषित कर आवश्यक कार्यवाही एवं नवीन परियोजना की कार्ययोजना तैयार करने का अनुरोध किया है।

कलेक्टर ने कहा कि जल की उपलब्धता बढ़ने से कृषि उत्पादन, किसानों की आय एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। जिला प्रशासन ग्रामीणों की समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. उमेश चंद्र शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781028 Articles

Share this story