राजगढ़ः खेत पर फसल में पानी देने गए किसान की कुएं में डूबने से मौत

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ः खेत पर फसल में पानी देने गए किसान की कुएं में डूबने से मौत


राजगढ़, 11 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के लीमाचैहान थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसवामाता में बुधवार को कुएं में डूबने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस के अनुसार, ग्राम भैंसवामाता निवासी हिम्मत पुत्र उमरावसिंह नागर बुधवार सुबह खेत पर फसल में पानी देने गए थे। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिजन उनकी तलाश में खेत पर पहुंचे। आसपास तलाश करने के दौरान हिम्मतसिंह का शव कुएं में दिखाई दिया। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया और सारंगपुर सिविल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हिम्मतसिंह कुएं में किन परिस्थितियों में गिरे। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775506 Articles

Share this story