अनूपपुर: किसान की करंट लगने से मौत, सिंचाई पंप छूते ही लगा झटका

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: किसान की करंट लगने से मौत, सिंचाई पंप छूते ही लगा झटका


अनूपपुर, 25 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के चचाई थाना क्षेत्र के मेडियारास गांव में मंगलवार को खेत में सिंचाई पंप छूने से करंट लगने से 50 वर्षीय किसान की मौत हो गई।

मृतक किसान ध्रुव प्रसाद सोनी को जिला चिकित्सालय अनूपपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया है।

मृतक के साले सुनील कुमार सोनी ने बताया कि ध्रुव प्रसाद सोनी गांव से 5-6 किलोमीटर दूर सकोला-चकैठी गांव स्थित खेत गए थे। वहां वह एक मजदूर के साथ खाद का छिड़काव करवा रहे थे। सिंचाई के लिए पंप चालू करने से पहले उन्होंने मजदूर से पूछकर स्विच ऑन किया। जब पंप चालू नहीं हुआ तो उन्होंने उसे छूकर जांचने की कोशिश की। जैसे ही हथेली और कंधे का हिस्सा पंप के सॉकेट से सटा, उन्हें तेज करंट लग गया।

संभवना हैं कि चूहे द्वारा अंदर से बिजली का तार काट दिए जाने के कारण पूरे मोटर पंप में करंट फैल गया था। चीख सुनकर पहुंचे मजदूर ने देखा कि पंप और किसान के शरीर से आवाज आ रही थी, जिस पर उसने तुरंत स्विच बंद कर उन्हें अलग किया। मजदूर के अनुसार बोर कराए अभी 3-4 महीने ही हुए थे। आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर सीपीआर दिया और पानी पिलाया, जिससे उन्हें थोड़ा होश आया और उन्होंने घर फोन करने को कहा। लेकिन वे फिर बेहोश हो गए। परिजन उन्हें जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Share this story