राजगढ़ः खेत में काम कर रहे किसान की जहरीले जीव के काटने से मौत

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ः खेत में काम कर रहे किसान की जहरीले जीव के काटने से मौत


राजगढ़, 26 अक्टूबर(हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के सारंगपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अरनिया में सोमवार को खेत में काम करने के दौरान जहरीले जीव के काटने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम अरनिया निवासी रमेश पुत्र मानसिंह भिलाला सोमवार को खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान उसे किसी जहरीले जीव ने काट लिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद उसे उपचार के लिए सारंगपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खेत में काम करते समय हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। रमेश की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में भी शोक का माहौल है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767324 Articles

Share this story