आगरमालवाः भूतपूर्व सैनिकों ने निकाली तिरंगा रैली

WhatsApp Channel Join Now
आगरमालवाः भूतपूर्व सैनिकों ने निकाली तिरंगा रैली


आगरमालवा, 13 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के आगरमालवा जिले में लोगों में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम का संदेश देने के उद्देश्य से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को जिले के भूतपूर्व सैनिकों द्वारा स्थानी छावनी नाका चैराहे से बाईकों पर सवार होकर तिरंगा रैली निकाली गई।

रैली में पूर्व सैनिकों के साथ ही बड़ी संख्या में शहर के आमजन भी शामिल हुए।रैली नगर के प्रमुख मार्गों छावनी, झंडाचैक, रातडिया तालाब, नाना बाजार, गोपाल मंदिर सराफा बाजार, हाटपुरा, माधवगंज, विजय द्वारा से होती हुई कंपनी गार्डन पहुंची। रैली के माध्यम से आमजनों व नागरिकों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का संदेश दिया गया।

रैली में भूतपूर्व सैनिक संगठन के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार गवली, उपाध्यक्ष सुमेर सिंह गुर्जर, सचिव कुलदीप चौधरी, कोषाध्यक्ष हेमराज गवली सहित संगठन के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिकों ने बाइक तिरंगा रैली में सहभागिता की।

हिन्दुस्थान समाचार / रितेश शर्मा

Share this story