मैहरः पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने टेका मां शारदा के दरवार में माथा

WhatsApp Channel Join Now
मैहरः पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने टेका मां शारदा के दरवार में माथा


मैहर, 01 अप्रैल (हि.स.)। कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने बुधवार को मैहर प्रवास के दौरान शाक्ति मां शारदा देवी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की उन्नति, प्रगति एवं जनकल्याण के लिए माता रानी से आशीर्वाद मांगा।

इससे पहले पूर्व मंत्री पटेल का मैहर आगमन पर जिला अध्यक्ष धर्मेश घई , मनीष पटेल व स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार एवं भव्य स्वागत किया। मंदिर परिक्षेत्र में प्रवेश करते ही प्रभात द्विवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और उत्साहपूर्ण वातावरण निर्मित हो गया।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, आस्था और राजनीतिक सक्रियता का संगम देखने को मिला। तत्पश्चात स्थानीय कांग्रेस जनों से मुलाकात कर संगठनात्मक दिशा निर्देश

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हीरेन्‍द्र द्विवेदी

Share this story