जबलपुरः लोक निर्माण विभाग के सेवानिवृत्त एसडीओ के ठिकानों पर ईओडब्ल्यू का छापा

WhatsApp Channel Join Now
जबलपुरः लोक निर्माण विभाग के सेवानिवृत्त एसडीओ के ठिकानों पर ईओडब्ल्यू का छापा


जबलपुर, 16 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जबलपुर में ईओडब्ल्यू टीम ने गुरुवार को लोक निर्माण विभाग के (सेतु निर्माण विभाग) सेवानिवृत्त एसडीओ महेन्द्र नागवंशी के ठिकानों पर छापा मारा है। इस छापे में करोड़ो की अनुपातहीन संपत्ति को उजागर हुई है।

महेन्द्र नागवंशी एवं उसके परिजनों के नाम पर अभी तक की गई सर्च कार्यवाही में पाई संपत्तियों में आटा मिल कीमत राशि 2,50,00,000/- रुपये। घरेलू सामान की इन्वेंट्री राशि 24,00,000/-रूपये। बीमा पॉलसियों 22 नग पर निवेश राशि 20,00,000/- रुपये। सोने के आभूषण वजन 187 ग्राम राशि 9,00,000/- रुपये। चाँदी के आभूषण वजन 1 किलो ग्राम राशि 1,50,000/- रुपये।

परासिया रोड, पेट्रोल पम्प के सामने, छिंदवाड़ा स्थित आवास कीमत 40,00,000/-रूपये। आवास से तलाशी पर नगद राशि 91,500/-रूपये। दुकान 1 राशि 13.00.000/- रुपये। फोर व्हीलर 3 राशि 20,00,000/- रुपये। टू व्हीलर 3 राशि 2,10,000/- रुपये।

महेन्द्र नागवंशी के 8 बैंक खातें। सीमा नागवंशी के 10 बैंक खातें। पुत्र ऋत्विक के 3 बैंक खातें तीनों बैंक खातों में लगभग 30,00,000/-रुपये जमा होने की संभावना है। आरोपी द्वारा क्रय की गई कृषि भूमि 25 एकड़ 02 भूखण्ड राशि 1,76,21,000/- रुपये। नागदा इंडस्ट्रीज प्रा.लि. ग्राम उसरिया।

जानकारी के अनुसार ईओडब्ल्यू जबलपुर को शिकायत मिली थी कि सेवानिवृत्त एसडीओ. सेतु निर्माण विभाग (लोक निर्माण विभाग) निवासी आदर्श नगर परासिया रोड छिंदवाड़ा द्वारा करोड़ों रुपए की अनुपातहीन संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी। इस शिकायत के बाद उसका सत्यापन कराया गया। सत्यापन में आरोप सही पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक-0/26 अंतर्गत धारा 13(1) (बी), 13(2) भ.नि.अ. 1988 संशोधित 2018 पंजीबद्ध किया गया है। इसके बाद तीन टीमों का गठन कर छापेमारी की गई। गठित तीनों टीमों द्वारा वर्तमान में सर्च की कार्यवाही की जा रही है। आरोपी के स्थानों पर एक साथ प्रातः छापे की कार्यवाही की प्रारंभ की गयी।

अब तक की कार्यवाही में आरोपी की कुल अनुमानित 5.47 करोड़ रूपये की अनुपातहीन संपत्ति उजागर हुई है। आरोपी के परिसरों पर प्राप्त दस्तावेज, आभूषण, बैंक खातों एवं नगद राशि आदि से संबंधित सर्च अभी जारी है। कार्यवाही के दौरान और अधिक संपत्ति मिलने की संभावना है। अभी तक प्राप्त जानकारी दस्तावेज एवं विवरण के आधार पर बहुमूल्य संपत्ति होने का अनुमान है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

Share this story