मंदसौरः युवधर्म के नवरात्रि उत्सव में बेटियों का उत्साह, दो दिन में 172 बालिकाओं ने कराया पंजीयन

WhatsApp Channel Join Now
मंदसौरः युवधर्म के नवरात्रि उत्सव में बेटियों का उत्साह, दो दिन में 172 बालिकाओं ने कराया पंजीयन


मंदसौर, 13 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मंदसौर में संस्था युवधर्म द्वारा आयोजित शक्ति की आराधना — आत्मरक्षा प्रशिक्षण अभियान में बालिकाओं का उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन के प्रथम एवं द्वितीय दिवस में कुल 172 बालिकाओं ने पंजीयन करवाया। बालिकाओं को आत्मनिर्भर और आत्मरक्षा में सक्षम बनाने के उद्देश्य से लगभग 25 प्रशिक्षकों द्वारा जूडो-कराटे, लाठी चलाने और तलवारबाजी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इस आयोजन की खास बात यह है कि प्रतिदिन माँ दुर्गा की आरती में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने वाली मातृशक्तियों को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जा रहा है। प्रथम दिवस पर वाल्मीकि समाज की मातृशक्ति ने अतिथि के रूप में सहभागिता की, जबकि द्वितीय दिवस की आरती में महिला अधिवक्ताओं को आमंत्रित किया गया।

संस्था युवधर्म की यह पहल न केवल बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखा रही है, बल्कि समाज की विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय महिलाओं को सम्मान देकर बालिकाओं के लिए प्रेरणा का माध्यम भी बन रही है। अभियान का उद्देश्य हर बेटी में यह विश्वास जगाना है कि वह आत्मविश्वास और साहस के साथ विपरीत परिस्थितियों का सामना कर सकती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760346 Articles

Share this story