ओपीनियन मेकर के नाते समाज में प्रमुख भूमिका निभाते हैं प्रबुद्धजनः विष्णुदत्त शर्मा

ओपीनियन मेकर के नाते समाज में प्रमुख भूमिका निभाते हैं प्रबुद्धजनः विष्णुदत्त शर्मा
WhatsApp Channel Join Now
ओपीनियन मेकर के नाते समाज में प्रमुख भूमिका निभाते हैं प्रबुद्धजनः विष्णुदत्त शर्मा


जबलपुर, 2 अप्रैल (हि.स.)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव का अभियान शुरू हो चुका है और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इस महाअभियान के अंतर्गत आप लोगों से बातचीत के लिए जबलपुर आए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी नेतृत्व की यह मान्यता रही है कि इस चुनावी महाअभियान में समाज के प्रबुद्धजनों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। प्रबुद्धजन दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सोचते हैं और देश तथा समाज के लिए लगातार चिंतन और मंथन करते रहते हैं। समाज में एक ओपिनियन मेकर के नाते से प्रबुद्धजनों की भूमिका सबसे अहम होती है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा मंगलवार को जबलपुर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 के भारत की दशा और दिशा क्या होगी, इसकी झलक पार्टी के संकल्प पत्र में दिखाई देगी। इस दिशा में भारतीय जनता पार्टी को क्या और करना चाहिए, इस बारे में राष्ट्रीय अध्यक्ष आपका दृष्टिकोण जानेंगे।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से देश में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार काम कर रही है। इन दस सालों में देश की दशा और दिशा में क्या बदलाव आए हैं, इस संबंध में भी राष्ट्रीय अध्यक्ष आप सभी से चर्चा करेंगे। सम्मेलन में नड्डा ने भाजपा सरकार की पिछले एक दशक के कार्यकाल की उपलब्धियों को प्रबुद्धजनों के समक्ष रखते हुए विपक्षी इंडी गठबंधन पर भ्रष्टाचार एवं परिवारवाद के आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, मंत्री राकेश सिंह, पार्टी की प्रदेश महामंत्री व सांसद कविता पाटीदार, सांसद सुमित्रा वाल्मिकी एवं लोकसभा प्रत्याशी आशीष दुबे, विधायक अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदू, अभिलाष पाण्डे, नीरज सिंह, पूर्व मंत्री अजय विश्नोई, नगर निगम सभापति रिंकू विज, महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नू, पूर्व महापौर सदानंद गौडबोले, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल एवं लोकसभा विस्तारक केशव उर्मिल सहित प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश/प्रभात

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story