जबलपुर : ग्राम हिनोतिया की शासकीय भूमि से अतिक्रमणकारियों को किया गया बेदखल

WhatsApp Channel Join Now
जबलपुर : ग्राम हिनोतिया की शासकीय भूमि से अतिक्रमणकारियों को किया गया बेदखल


जबलपुर, 1 दिसंबर (हि.स.)। मध्‍य प्रदेश के जबलपुर में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर सोमवार को प्रशासनिक एक्शन हुआ है। उक्त भूमि पर कब्जेदारों ग्राम वासियों ने रोहिंग्या होने का शक व्यक्त किया था। आज प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बरेला तहसील के अंतर्गत ग्राम हिनोतिया की शासकीय भूमि से अतिक्रमणकरियों को बेदखल कर दिया गया। कार्रवाई कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त तहसीलदार शशांक दुबे के नेतृत्व में की गई।

उल्‍लेखनीय है कि ग्राम हिनोतिया में खसरा नम्बर 523, 524 एवं 525 की करीब 2.28 हेक्टेयर शासकीय भूमि के अलग-अलग हिस्से में कुछ लोगों द्वारा अस्थाई निर्माण कर अतिक्रमण करने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने इन शिकायतों की जांच के निर्देश दिए थे। वहीं, ज्ञात हो कि इस मामले को सबसे पहले हिन्‍दुस्‍थान समाचार न्‍यूज एजेंसी द्वारा सभी के ध्‍यान में लाया गया था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

Share this story