छिन्दवाड़ा में आज जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार और अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
छिन्दवाड़ा में आज जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार और अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन


छिन्दवाडा, 21 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में जिला रोजगार कार्यालय एवं शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था द्वारा संयुक्त रूप से युवा संगम कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार और अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन आज गुरुवार को प्रात: 11 से शाम 4 बजे तक किया जा रही है।

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था छिंदवाड़ा में आयोजित इस रोजगार मेले में 05 कंपनियां उपस्थित रहेंगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपने रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन, समग्र आई.डी. (अनिवार्य) एवं संपूर्ण डॉक्यूमेंट/रिज्यूम के साथ निर्धारित तिथि व समय पर संस्था में उपस्थित होकर रोजगार मेले का लाभ ले सकते हैं।

जिला रोजगार अधिकारी माधुरी भलावी ने बताया कि रोजगार मेले में क्रिष्णा बेल्ट प्रायवेट लिमिटेड सतनूर में ऑपरेटर पद के लिए आईटीआई डिप्लोमा व अभ्यर्थी की (आयु 18 से 25 वर्ष) हेतु 13750 से 14000 रुपये तक वेतन निर्धारित है। वहीं एमआरएफ टायर्स प्राइवेट लिमिटेड बरूच (गुजरात) द्वारा मशीन ऑपरेटर पद के लिए 12वीं, स्नातक, आईटीआई एवं डिप्लोमा धारकों (आयु 18 से 25 वर्ष) को 18000 से 19500 रुपये वेतन दिया जाएगा।

इसके अलावा अपोलो टायर्स प्रायवेट लिमिटेड वड़ोदरा गुजरात द्वारा मशीन ऑपरेटर, अप्रेन्टिसशिप ट्रेनी पद के लिए 12वीं, स्नातक, आईटीआई एवं डिप्लोमा धारकों (आयु 18 से 25 वर्ष) को 17500 से 18500 रुपये वेतन, एजीएस कॉल सेंटर छिंदवाड़ा में कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव पद के लिए 12वीं व स्नातक (आयु 18 से 30 वर्ष) अभ्यर्थियों को 9500 रुपये वेतन एवं अंबुजा फाउंडेशन प्राइवेट लिमिटेड छिंदवाड़ा द्वारा इलेक्ट्रीशियन के लिए 12वीं, स्नातक, आईटीआई योग्यता वाले अभ्यर्थियों (आयु 18 से 30 वर्ष) हेतु 10000 से 15000 रुपये वेतन दिया जायेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story