रसूखदारों के दबाये बकाया पर बिजली विभाग सख्त, वसूली अभियान में 417 बकायादारों पर कार्रवाई, 27 लाख की वसूली

WhatsApp Channel Join Now
रसूखदारों के दबाये बकाया पर बिजली विभाग सख्त, वसूली अभियान में 417 बकायादारों पर कार्रवाई, 27 लाख की वसूली


जबलपुर, 27 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने शुक्रवार को शहर में बकाया बिजली बिलों की वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान करीब 1.74 करोड़ रुपये के बकायादार 417 उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मौके पर लगभग 27 लाख रुपये की वसूली की गई।

अधीक्षण यंत्री सिटी संजय अरोरा के निर्देश पर सभी संभागों की टीमों ने बड़े बकायादारों के बिजली कनेक्शन काटे और कई स्थानों पर केबल जब्त की।

प्रेमसागर फीडर क्षेत्र में मोहम्मद अमजद मंसूरी, लक्ष्मण समुद्रे, नारायण राव, रामसुख यादव सहित कई उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बकाया राशि जमा नहीं करने पर बंद की गई।

अभियान में पुराने कनेक्शन कटने के बाद अवैध रूप से दूसरे कनेक्शनों से बिजली इस्तेमाल करने के मामले भी सामने आए। टीमों ने ऐसे कनेक्शन भी विच्छेदित किए। कंपनी ने चेतावनी दी है कि बिना अनुमति दोबारा बिजली लाइन जोड़ने पर विद्युत अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784450 Articles

Share this story