अनूपपुर: घर के पीछे बाड़ी में बने कुएं में गिरने से बुजुर्ग की मौत

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: घर के पीछे बाड़ी में बने कुएं में गिरने से बुजुर्ग की मौत


अनूपपुर: घर के पीछे बाड़ी में बने कुएं में गिरने से बुजुर्ग की मौत


अनूपपुर, 17 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के चचाई थाना क्षेत्र के ग्राम चंदवार में सोमवार-मंगलवार की रात कुएं में गिरने से 75 वर्षीय भगवतदीन सिंह की मृत्यु हो गई। सुबह पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

चचाई थाने के विवेचक प्रधान आरक्षक शिव प्रसाद ने बताया कि रात मृतक के बड़े बेटे राजेंद्र सिंह ने डायल 112 पर सूचना दी थी। पुलिस और ग्रामीणों ने कुएं से शव निकाला।

राजेंद्र सिंह ने बताया कि वह खेती-किसानी के साथ मजदूरी भी करता है वह दो भाई हैं। उनकी मां रामबाई की आठ साल पहले मौत हो गई थी। पिता भगवतदीन उनके साथ रहते थे। सोमवार शाम राजेंद्र अनूपपुर से मजदूरी करके घर लौटे थे। उनके पिता मोहल्ले में घूमने गए थे। रात छोटे भाई की बेटी सपना ने बताया कि घर के पीछे बाड़ी के कुएं में कोई गिर गया है। उसने कुएं में पानी में गिरने की तेज आवाज सुनी थी। राजेंद्र के छोटे भाई और दो अन्य परिजन कुएं में उतरे, लेकिन 12 से 15 फीट गहरे पानी में उन्हें कोई नहीं मिला। कुएं में पिता की लाठी और जूता दिखे। जिसके बाद डायल 112 पर फोन कर पुलिस को बुलाया। पुलिस और ग्रामीणों ने कांटा डालकर तलाश की। कपड़े कांटे में फंसने पर शव को ऊपर खींचकर बाहर निकाला।

रात होने के कारण शव घर में रखा गया। सुबह चचाई पुलिस की मौजूदगी में पंचनामा और पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई हुई। राजेंद्र के अनूसार खेत में बने घर के पास ही कुआं है। कुएं के चारों ओर करीब तीन फीट ऊंची जगत बनी है। रात में अंधेरे के कारण उनके पिता को देखने में परेशानी होती थी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778405 Articles

Share this story