अनूपपुर: होली के रंग में पहले दिन चंद्रग्रहण का असर, गलियों में रंग गुलाल की नहीं रहीं बौछार

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: होली के रंग में पहले दिन चंद्रग्रहण का असर, गलियों में रंग गुलाल की नहीं रहीं बौछार


अनूपपुर: होली के रंग में पहले दिन चंद्रग्रहण का असर, गलियों में रंग गुलाल की नहीं रहीं बौछार


अनूपपुर: होली के रंग में पहले दिन चंद्रग्रहण का असर, गलियों में रंग गुलाल की नहीं रहीं बौछार


अनूपपुर, 03 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में 3 दिनों तक चलने वाले रंगों के त्योहार होली पर्व का सोमवार से शुभारंभ हो गया, लेकिन दूसरे दिन मंगलवार को चंद्रग्रहण के सूतक काल में भी लोगों ने रंग उडाया। वहीं मंदिरों के पट बंद रहें। सोमवार की रात्रि जिले भर में 456 होलिका का जगह- जगह दहन किया गया। ग्रहण के दौरान होली की फाग एवं डफली की थाप पर छिड़ी जोगीरा सरारा व स्थानीय लोक सुरों की साज में रंगों का पावन पावन होली हर्षोउल्लास एवं भाईचारे के साथ मनाया गया।

अनूपपुर मुख्यालय सहित कोतमा, भालूमाड़ा, बदरा, राजनगर, बिजुरी, रामनगर, जैतहरी सहित पुष्पराजगढ़ के ग्रामीण अंचलों में दो दिवसीय रंगों का बौछार और फाग के साथ पर्व मनाया जा रहा हैं। आज लोगों ने शांति और भाईचारे के साथ होली खेली। सड़कों गलियों में रंग और गुलाल की बौछार कम रहीं। छोटे बच्चों ने गुब्बारों में रंगीन पानी भरकर दूसरे पर उछालकर होली का भरपूर आनंद लिया। जिला मुख्यालय में 3 मार्च की रात होलिका दहन दूसरे दिन रंग धुडेडीं खेलने का माहौल बना रहा, शाम तक रंग गुलाल के साथ मनाया गया। इस मौके पर डफली की थाप पर दिनभर शहर और गांवों में फाग मंडली के लोग थिरकते नजर आए। ग्रामीण क्षेत्रों में बहुरूपिया रूपों में लोगों ने नृत्य व गायन कर फाग का आनंद उठाया। नर्मदा मंदिर अमरकंटक में ग्रहण के कारण होली नहीं खेली गई बुधवार को मॉ नर्मदा एवं भोलेनाथ को रंग अबीर लगा कर होली की शुरूआत होगी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जगनाथ मरकाम ने बताया कि जिले में होली के त्यौहार में लोक शांति भंग होने की आशंका पर सम्पूर्ण अनूपपुर जिले में दो दिनों तक होली के त्योहार में पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में कानून व्यवस्था बनाये रखने डीएसपी, 1 निरीक्षक, पुलिसकर्मी पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी एवंफिक्स पिकेट्स सहित 150 बल की तैनाती की गई है। रंग खेलने के बाद स्नान आदि करने नदीं-तालाबों में सुरक्षा पर भी विशेष बल लगाया गया है। घाटों में मोटर बोट, लाईफ जैकेट,संकेतक की पर्याप्त व्यवस्था कराई गई है। साथ ही निजी गोताखोरों को भी शामिल किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Share this story