जन विश्वास अभियान: जबलपुर के 7 सरकारी स्कूलों का वरिष्ठ अधिकारियों ने किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
जन विश्वास अभियान: जबलपुर के 7 सरकारी स्कूलों का वरिष्ठ अधिकारियों ने किया निरीक्षण


जबलपुर, 13 नवंबर (हि.स.)। जन विश्वास अभियान के तहत लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार को जबलपुर जिले के 7 प्रमुख शासकीय विद्यालयों का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्थाओं की हकीकत जानी। जांच दल में संचालक बलवंत वर्मा, सहायक संचालक प्रयांश शर्मा, संभागीय संयुक्त संचालक घनश्याम सोनी और जिला शिक्षा अधिकारी गौतम बर्वे शामिल रहे।

अधिकारियों ने पीएम श्री रानी दुर्गावती कन्या विद्यालय गंगानगर, महारानी लक्ष्मीबाई कन्या विद्यालय, बरेला के पीएम श्री कन्या एवं सांदीपनि विद्यालय सहित नुनसर, सकरा और पाटन के विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षण व्यवस्था, स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब, विज्ञान प्रयोगशाला और पुस्तकालयों की स्थिति की जांच की गई।

इसके अलावा स्कूलों में स्वच्छता, पेयजल, छात्राओं के लिए बुनियादी सुविधाओं, खेलकूद और सह-शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा की गई।

अधिकारियों ने प्राचार्यों और शिक्षकों को उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने और पीएम श्री योजना के उद्देश्यों के अनुरूप विद्यालयों को आदर्श शिक्षा केंद्र बनाने के निर्देश दिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776735 Articles

Share this story