चन्द्रग्रहण के कारण 3 मार्च को पीताम्बरा सर्वसिद्धपीठ में दर्शन रहेंगे बंद

WhatsApp Channel Join Now
चन्द्रग्रहण के कारण 3 मार्च को पीताम्बरा सर्वसिद्धपीठ में दर्शन रहेंगे बंद


आगरमालवा, 02 मार्च (हि.स.)। मध्यप्रदेश के आगरमालवा जिले के नलखेड़ा स्थित विश्वप्रसिद्ध पीताम्बरा सर्वसिद्धपीठ माँ बगलामुखी मंदिर में 3 मार्च 2026 (मंगलवार) को पड़ने वाले चन्द्रग्रहण के चलते दर्शन और धार्मिक अनुष्ठानों पर प्रतिबंध रहेगा।

मंदिर प्रबंध समिति द्वारा जारी सूचना के अनुसार चन्द्रग्रहण का सुतक काल प्रातः 6:20 बजे से प्रारंभ होगा। सुतक लगते ही मंदिर में दर्शन, हवन-पूजन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान पूर्णतः बंद कर दिए जाएंगे। इस दौरान गर्भगृह में प्रवेश वर्जित रहेगा और मंदिर के कपाट बंद रखे जाएंगे।

प्रबंध समिति ने बताया कि 4 मार्च को प्रातः 6:00 बजे मंगला आरती के पश्चात मंदिर के कपाट पुनः खोले जाएंगे। इसके बाद दर्शन, हवन-पूजन एवं अन्य धार्मिक गतिविधियां पूर्ववत् प्रारंभ हो जाएंगी।

श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय का पालन करें और सुतक काल के दौरान मंदिर परिसर में अनावश्यक भीड़ न लगाएं।

हिन्दुस्थान समाचार / रितेश शर्मा

Share this story