मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने स्वतंत्रता सेनानी कमलादेवी चट्टोपाध्याय काे पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की  

WhatsApp Channel Join Now


भाेपाल, 29 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, हस्तकला क्षेत्र मे नव-जागरण लाने वाली समाज सुधारक एवं पद्मभूषण व रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित कमलादेवी चट्टोपाध्याय की आज मंगलवार काे पुण्यतिथि है। कमलादेवी चट्टोपाध्याय का निधन 29 अक्टूबर, 1988 को हुआ था। इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ माेहन यादव ने उन्हें याद करते हुए नमन किया है।

मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर अपने संदेश में लिखा भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पद्म विभूषण से सम्मानित श्रद्धेय कमलादेवी चट्टोपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। आपने भारतीय हस्तशिल्प और हथकरघा को पुनर्जीवित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महिलाओं के आर्थिक- सामाजिक उत्थान में आपका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

Share this story