मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन औषधि दिवस पर दी शुभकामनाएं

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन औषधि दिवस पर दी शुभकामनाएं


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन औषधि दिवस पर दी शुभकामनाएं


भाेपाल, 07 मार्च (हि.स.)। आज शनिवार काे जन औषधि दिवस है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर, इस योजना के बारे में जागरूकता बढ़ाने और जेनेरिक दवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर साल 7 मार्च को “जन औषधि दिवस” मनाया जाता है। मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने इस अवसर पर शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर अपने शुभकामना संदेश में कहा- जन औषधि दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।निरोग जीवन और उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा दी गई जन औषधि केंद्र की सौगात वरदान के समान है, जहां कम कीमत पर दवाई उपलब्ध होती हैं, जिससे गरीब नागरिकों के लिए इलाज सुलभ हो रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

Share this story