भोपालः डॉ. रचना दुबे ने काटजू चिकित्सालय की नोडल अधिकारी एवं डॉ. उपाध्याय ने अधीक्षक का कार्यभार संभाला

WhatsApp Channel Join Now
भोपालः डॉ. रचना दुबे ने काटजू चिकित्सालय की नोडल अधिकारी एवं डॉ. उपाध्याय ने अधीक्षक का कार्यभार संभाला


भोपाल, 15 अप्रैल (हि.स.)। संचालक आईईसी डॉ. रचना दुबे ने मंगलवार को शासकीय कैलाशनाथ काटजू चिकित्सालय, भोपाल में नोडल अधिकारी एवं डॉ. बलराम उपाध्याय ने अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण किया।

संचालक डॉ. रचना दुबे ने अधीक्षक डॉ. बलराम उपाध्याय की उपस्थिति में अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चा वार्ड, महिला वार्ड, स्टोर शाखा, किचिन आदि का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। डॉ. रचना दुबे ने सभी संबंधित नर्सिंग इंचार्जेस के साथ बैठक कर अस्पताल की मौजूदा कार्यप्रणाली, संसाधनों, सेवाओं की स्थिति एवं आवश्यक सुधारों के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story