झाबुआ: रेलवे समपार दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे कलेक्टर ने किया स्थल का निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
झाबुआ: रेलवे समपार दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे कलेक्टर ने किया स्थल का निरीक्षण


झाबुआ: रेलवे समपार दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे कलेक्टर ने किया स्थल का निरीक्षण


झाबुआ, 12 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिला अंतर्गत मेघनगर एवं थांदला के बीच सजेली रेलवे समपार पर हुए दर्दनाक हादसे के बाद बुधवार को जिला कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट मौके पर पहुंचे और स्थल का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन सड़क एवं आवागमन के लिए बनाए गए वैकल्पिक मार्ग की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा वैकल्पिक मार्ग की नियमित निगरानी करते हुए आवश्यकता के अनुसार तत्काल सुधार कार्य सुनिश्चित किया जाएं।

कलेक्टर डॉ. भरसट ने निर्माणाधीन सड़क के कारण आवागमन के लिए उपयोग किए जा रहे वैकल्पिक मार्ग पर वर्षा के दौरान आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न आए, इसके लिए मुरम के साथ पर्याप्त मात्रा में गिट्टी एवं चूरी का उपयोग कर वैकल्पिक मार्ग को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित एजेंसी को निर्देशित किया कि मार्ग को आवागमन के लिए सुगम एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए।

कलेक्टर ने सजेली फाटक क्षेत्र में स्वीकृत 7 मीटर चौड़ी सीसी रोड़ के निर्माण कार्य की भी जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को कार्य में तेजी लाते हुए आगामी एक सप्ताह के भीतर सीसी रोड का निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा वैकल्पिक मार्ग की नियमित निगरानी करते हुए आवश्यकता के अनुसार तत्काल सुधार कार्य सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर द्वारा निरीक्षण के दौरान सहायक कलेक्टर आयुषी बंसल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेघनगर अवनधती प्रधान एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. उमेश चंद्र शर्मा

Share this story