झाबुआ: नेहा मीना की बिदाई, डॉ. योगेश तुकाराम भरसट होंगे नए जिला कलेक्टर
Apr 10, 2026, 18:50 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
झाबुआ, 10 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जनजातीय बाहुल्य झाबुआ जिला से कलेक्टर के रूप में नेहा मीना की बिदाई हो गई है, और उनके स्थान पर 2017 बेच के आइएएस डॉ. योगेश तुकाराम भरसट को जिला कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मिली जानकारी अनुसार वे शीघ्र ही झाबुआ जिला कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे।
प्रदेश शासन द्वारा जारी तबादला सूची के अनुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी आयुष्मान भारत, भोपाल, डॉ. भरसट को झाबुआ जिला कलेक्टर के रूप में पदस्थ किए जाने हेतु आदेश जारी किया गया है, जबकि वर्तमान कलेक्टर नेहा मीना को सिवनी स्थानांतरित कर दिया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. उमेश चंद्र शर्मा

