अनूपपुर: देवउठनी एकादशी पर नर्मदा उद्गम मंदिर में यादव दल ने दी प्रस्तुति

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: देवउठनी एकादशी पर नर्मदा उद्गम मंदिर में यादव दल ने दी प्रस्तुति


अनूपपुर: देवउठनी एकादशी पर नर्मदा उद्गम मंदिर में यादव दल ने दी प्रस्तुति


अनूपपुर: देवउठनी एकादशी पर नर्मदा उद्गम मंदिर में यादव दल ने दी प्रस्तुति


अनूपपुर, 20 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार को कार्तिक मास देवउठनी एकादशी अमरकंटक में यादव समाज के दल ने दिवारी नृत्य और गायन किया। डिंडोरी जिले के बजाग विकासखंड के ग्राम सिंहपुर से आए करीब 50 लोगों ने नर्मदा उद्गम मंदिर में प्रस्तुति दी।

दल के पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा पहनी थी। उन्होंने लोक वाद्य यंत्रों की थाप पर नृत्य किया और लोकगीत गाए। दल ने मंदिर में मां नर्मदा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

इसके बाद दल ने नगर के व्यापारियों और दुकानदारों के प्रतिष्ठानों के सामने भी नृत्य-गायन किया। दुकानदारों और नगरवासियों ने उन्हें उपहार दिया। दल के सदस्यों ने लोगों को मंगलकामनाओं के साथ आशीर्वाद दिया।

यादव समाज में दिवाली के पहले दिन की रात से दिवारी उत्सव मनाने की परंपरा है। समाज के लोग समूह में घरों और दुकानों तक जाकर नृत्य-गायन करते हैं और लोगों को आशीर्वाद देते हैं। बदले में उन्हें उपहार और बख्शीश मिलती है। कार्तिक शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी पर अमरकंटक में हुई प्रस्तुति इस परंपरा का हिस्सा थी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780662 Articles

Share this story