डायल-112 की तत्परता से बची चार जिंदगियां, उज्जैन में सड़क हादसे के घायलों को पहुंचाया अस्पताल

WhatsApp Channel Join Now
डायल-112 की तत्परता से बची चार जिंदगियां, उज्जैन में सड़क हादसे के घायलों को पहुंचाया अस्पताल


भोपाल, 06 अप्रैल (हि.स.) । डायल-112 आपात परिस्थितियों में त्वरित सहायता और मानवीय संवेदनशीलता का सशक्त माध्यम है। उज्जैन जिले में सड़क दुर्घटना में घायल हुए एक ही परिवार के चार सदस्यों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर डायल-112 जवानों ने जन-सेवा का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा सोमवार को जानकारी दी गई कि विगत 05 अप्रैल को उज्जैन जिले के थाना पंवासा क्षेत्र अंतर्गत माधोपुर चौराहा के पास पिकअप और मोटरसाइकिल की टक्कर में दम्पति एवं दो बच्चे घायल होने की सूचनाडायल-112 राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूमभोपालको प्राप्त हुई। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना पंवासा क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

मौके पर पहुँचकर डायल-112 स्टाफ सैनिक रहीम एवं पायलट लोकेशने पाया कि पिकअप और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक दम्पति और दो बच्चे घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए राहत कार्य प्रारंभ करते हुए सभी घायलों को सुरक्षित एफआरव्ही वाहन में बैठाकर उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया। डायल-112 की त्वरित और संवेदनशील कार्यवाही के कारण घायलों को समय पर चिकित्सकीय सहायता मिल सकी।

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Share this story