धनतेरस पर जबलपुर में 357 करोड़ का कारोबार, ऑटोमोबाइल और सराफा बाजार में रही सबसे ज्यादा रौनक

WhatsApp Channel Join Now
धनतेरस पर जबलपुर में 357 करोड़ का कारोबार, ऑटोमोबाइल और सराफा बाजार में रही सबसे ज्यादा रौनक


जबलपुर, 07 नवंबर (हि.स.)। दीपावली के पांच दिवसीय उत्सव के बीच पुष्य नक्षत्र और धनतेरस पर जबलपुर के बाजारों में जमकर धनवर्षा हुई। शनिवार सुबह चार बजे तक चली खरीदारी के दौरान शहर में करीब 357 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है। सुबह से देर रात तक बाजारों, शोरूमों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ती रही। ऑटोमोबाइल और सराफा बाजार में सबसे अधिक उत्साह देखने को मिला।

विभिन्न व्यापारिक संगठनों और कारोबारियों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, इस बार धनतेरस पर जबलपुर में लगभग 357 करोड़ रुपये का व्यापार हुआ। दोपहिया और चारपहिया वाहनों की बिक्री के साथ सोना-चांदी के कारोबार ने बाजार में विशेष रौनक बनाए रखी। मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, किराना, कपड़ा, बर्तन, सजावट और फर्नीचर सहित लगभग सभी प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों में पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर खरीदारी दर्ज की गई।

इस कारोबार में बड़े शोरूम और प्रतिष्ठानों के साथ छोटे दुकानदारों, स्थानीय उत्पाद निर्माताओं, कारीगरों और सेवा क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों की भी महत्वपूर्ण भागीदारी रही। धनतेरस और दीपावली पर अधिकांश बाजारों में ग्राहकों का उत्साह दिखाई दिया।

हालांकि, रियल एस्टेट कारोबार में अपेक्षित तेजी नहीं रही। जमीन, प्लॉट, डुप्लेक्स, फ्लैट और व्यावसायिक संपत्तियों की खरीद-बिक्री में इस बार मंदी का माहौल बना रहा। इस तरह ऑटोमोबाइल और सराफा क्षेत्र ने जहां बाजार को गति दी, वहीं प्रॉपर्टी कारोबार अपेक्षाकृत पीछे रहा।

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773881 Articles

Share this story