जबलपुर में पदस्थ डीएफओ पटेल ने दिया इस्तीफा

WhatsApp Channel Join Now
जबलपुर में पदस्थ डीएफओ पटेल ने दिया इस्तीफा


जबलपुर, 05 फ़रवरी (हि.स.)। एमपी कैडर के 2013 बैच के आईएफएस अधिकारी विपिन पटेल ने इस्तीफा दे दिया है।

पटेल वर्तमान में जबलपुर में डीएफओ योजना (वर्किंग प्लान) के पद पर कार्यरत हैं। पीसीसीएफ को भेजे इस्तीफे में विपिन पटेल ने कहा है कि वे अपनी आईएफएस सर्विस से अनकंडीशनल इस्तीफा दे रहे हैं, जिसकी वजह निजी है।

पटेल ने इस्तीफे की कॉपी वन विभाग के सचिव को भी भेजी है। इसके पहले वे रीवा, दमोह, सतना और अनूपपुर के डीएफओ रह चुके हैं। 4 फरवरी 2026 को भेजे इस्तीफे में पटेल ने कहा है कि उनका इस्तीफा कांपीटेंट अथॉरिटी को फॉरवर्ड करें और आईएफएस सेवा से उन्हें मुक्त किया जाए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

Share this story