वट सावित्री व्रत पर खटलापुरा मंदिर में उमड़ी श्रद्धा, महिलाओं ने पति की लंबी आयु की कामना की

WhatsApp Channel Join Now
वट सावित्री व्रत पर खटलापुरा मंदिर में उमड़ी श्रद्धा, महिलाओं ने पति की लंबी आयु की कामना की


भोपाल, 16 मई (हि.स.)। राजधानी भोपाल के खटलापुरा मंदिर परिसर में शनिवार को वट सावित्री व्रत के अवसर पर बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाओं ने पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा कर अपने पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना की।

जानकारी के लिए बता दें कि शनिवार को सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालु महिलाओं की भीड़ लगी रही। पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचीं महिलाओं ने विधि-विधान के साथ वट वृक्ष का पूजन किया, धागा बांधा और कथा श्रवण कर व्रत का पालन किया। धार्मिक मान्यता के अनुसार वट सावित्री व्रत पति की लंबी उम्र और वैवाहिक सुख के लिए रखा जाता है।

पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और महिलाओं ने श्रद्धाभाव से पूजा कर परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजू विश्वकर्मा

Share this story